UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा थाना बड़ागाँव का किया गया औचक निरीक्षण*

Updated on: 21 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा थाना बड़ागाँव का औचक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, सीसीटीएनएस, साइबर हेल्प डेस्क, गैंग पंजीकरण रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क सहित कार्यालय के समस्त रजिस्टर, आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव तथा अपराधियो का सत्यापन, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । थाना परिसर में उच्च कोटि की साफ सफाई, आगुन्तुकों को बैठने हेतु समुचित व्यवस्था तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों को व्यवस्थित रूप से रखने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस टीम के साथ कस्बा बड़ागाँव में पैदल गश्त कर बाजार, भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News