विवेक राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी।स्वर्गीय देवराजी देवी सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विवेक सिंह क्रिकेट एकेडमी हरहुआ में दिनांक 29 नवंबर 2022 से आयोजित था,जिस का फाइनल मैच 20 /21दिसंबर आयोजित किया गया। जिसमे कुशल प्रदर्शन कर विवेक एकेडमी विजेता बना।प्रतियोगिता के मैच 75-75 ओवरों के खेले गए।प्रतियोगिता का फाइनल मैच 45-45 ओवर खेली गई।टॉस जीतकर बीएलडब्ल्यू की टीम ने विवेक एकेडमी रेड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विवेक एकेडमी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए।दूसरे दिन विवेक एकेडमी के तेज गेंदबाजों के साथ साथ स्पिन गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाते हुए बीएलडब्लू एकेडमी को 33 ओवर में 108 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी जनपद के प्रमुख उद्योगपति अनुज डीडवानिया तथा विशिष्ट अतिथि गण श्री जावेद अख्तर सचिव वाराणसी क्रिकेट संघ एवं अशोक खन्ना रहे।प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए साथ ही प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज विवेक एकेडमी के शिवम पटेल जिन्होंने कुल 170 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट भी लिए साथ ही प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्स मैन बीएलडब्ल्यू के पंकज जायसवाल घोषित किए गए।जिन्होंने कुल 171 रन बनाए एवं प्रतियोगिता में बेस्ट बालर के रूप में विवेक एकेडमी के आदर्श सरोज को पुरस्कार मिला,जिन्होंने कुल 12 विकेट प्रतियोगिता में प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत अनूप सिंह,राजेश सिंह दोहरी,मनोज सिंह,अनिल सिंह ने किया एवं समापन समारोह का संचालन विवेक क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त सचिव तथा रणजी खिलाड़ी सीमांत सिंह ने किया।