पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
संवाददाता विवेक राय
वाराणसी। केदार नाथ संस्कृत महाविद्यालय गोपपुर चोलापुर वाराणसी में शनिवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना, विशेष शिविर कार्यक्रम के छठवें दिन शनिवार को ग्रामसभा- नवापुरा स्थित शिविर स्थल आर०एस०बालिकाइ0कालेज में छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। | शिविर कार्यक्रम के दौरान नवापुरा मलित बस्ती में स्वंयसेवक तथा स्वंयसेविकाओं द्वारा वृक्षारोपण एड्स जागरुकता अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियान मिशन के अर्न्तगत मतदाता जागरुकता रैली तथा बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं मलिन बस्तियों में लोगों से जनसम्पर्क कर उनको स्वच्छता के बारें में समझाया गया। शिविर की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या डॉ० सरिता पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आलोक कुमार चौबे एवं श्री अच्युतानन्द पाण्डेय तथा श्री मधुसूदन चौबे ने स्वंयसेवक तथा स्वंयसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उसके सिद्धान्तो के बारे में समझाया। इस दौरान छात्र / छात्राओं द्वारा विविध विषयों पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये जिसमें संस्था के सभी छात्रों एवं सभी अध्यापकों की उपस्थिति रही।