अतुल राय की खास रिपोर्ट
रामेश्वर,वाराणसी।पीएम नरेन्द्र मोदी की 100 वर्षीया मां हीराबेन के निधन से देश मे नए वर्ष के आगमन पर शोक का माहौल हो गया। 100 वर्षीया हीराबेन का अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में निधन हुआ।जैसे ही उनके निधन का खबर आया लोग दुखी हो गए। हीराबेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पर्यावरण प्रहरी रंजीत तिवारी ने कहा देश को सशक्त बनाने वाली प्रधानमंत्री देने वाली मां आज हम लोगो के बीच नही रही।उनकी कमी हर एक बेटे को खलती रहेगी। मनीष पटेल,बीडीसी विशाल कुमार ,सुनील पटेल,अंजन त्रिपाठी,शिवम,मोनू,रिशु आर्यन तिवारी शुभम,धीरज,देवेंद्र पटेल,शिवप्रताप सहित अन्य लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।