UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नेता जी को युवाओं ने किया याद*।

Updated on: 03 September, 2026

आनंद राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर*।नेता जी सुभाष चंद्र बोस के पराक्रम को जहां बुजुर्ग याद करते हैं वहीं युवा वर्ग उनसे प्रेरणा ले रहा है।आज नेता जी जयंती पर जन कवि धूमिल पुस्तकालय एवं वाचनालय खेवली में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी मनीष पटेल ने माल्यार्पण कर नेता जी को याद किया।नमो नमः सेवा दल अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने कहा युवाओं को भी चाहिए के वह नेता जी से प्रेरणा लें। नेता जी ने अपना सब कुछ देश के लिए समर्पित कर दिया। वी डी सी विशाल कुमार गुप्ता ने कहा देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। आजाद हिंद फौज का गठन देश की आजादी के लिए किया था। कार्यक्रम में के0एल0 पथिक,लौटन पटेल,कौशल कुमार,हेमंत सिंह,सुनील पटेल,राम नारायण सिंह, डा राजेश सिंह शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News