अतुल राय की खास रिपोर्ट
************************
104 वर्ष की अवस्था मे भी रामायण, भगवत गीता मुंह जबानी गाकर सुनाते हैं।*उनके बाद की 5वी पीढ़ी चल रही है।*रामेश्वर।* पिता के कर्ज का फर्ज अदाकर अपनी नैतिक दायित्व को बिरले ही अब मनाते है। लेकिन पृथ्वी पर हर क्षेत्र में चमत्कार दिखने लगता है। 103 वर्ष पूरे होने पर 104 जन्म दिन धूमधाम से एक उत्सव के रूप में मनाकर परिजनों संग नया मिशाल पेश किया। टोडरपुर निवासी जिला प्रेरक संघ के विधिक सलाहकार जितेंद्र बहादुर सिंह ने सपरिवार,इष्ट मित्रों व परिजनों पिता बेचन सिंह के 103 वर्ष पूरे होने पर केक काटकर एक भोज के साथ खुशियां मनाई।जितेंद्र सिंह के अनुसार परिवार में दो भाई इन्द्रबहादुर व जितेंद्र सिंह 3 बहन और सात नाती व 15 नतिनी सहित बड़ा परिवार एक साथ पिताजी की सेवा, सेवा भावना से करते हैं। उनके आशीर्वाद और निर्देश से आज भी परिवार खुशहाल है। रामायण, भागवत गीता मुंह जबानी गाकर आज भी सुनाते हैं। 103 वर्ष पूरे होते ही परिवार को खुशी का ठिकाना नही रहा और केक काटकर आशीर्वाद लिया। उक्त अवसर पर परिवारजन,ग्रामीणजन समेत प्रेरक संघ के सम्मानित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं ने मंगल गीत गाई तो लोगो ने आशीर्वाद प्राप्त कर महाभोज में भोजन ग्रहण किया।परिवार जनों में राहुल सिंह, आशीष सिंह,अंकित सिंह,नीतू राय, निकिता सिंह,पलक,कृति व अक्षित सिंह व प्रेरक संघ की ओर से प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव, जिला महामंत्री दिलीप सिंह, सेवापुरी ब्लाक अध्यक्ष के0 एल0 पथिक,आराजी लाइन ब्लाक अध्यक्ष सन्तराज सिंह, पिंडरा ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र पाल, विजय बहादुर यादव,श्यामनारायण, अखिलेश, विष्णुकांत,राजेश, अजय सिंह, यतीश तिवारी, विजय बहादुर सिंह,कौशलेंद्र पांडेय व अरविंद कुमार व शिक्षक ,पत्रकार, एडवोकेट,समाजसेवी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे और माल्यार्पण कर आशीर्वाद ली। इस अनोखी पहल को लेकर जहां चर्चा आम थी वहीं सभी लोगो ने खुशियां बांटी।
(फोटो)