UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*872 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब अभियुक्त के घर से बरामद व 01 नफर अभियुक्त चोलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 17 April, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर-पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के कुशल निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त, सारनाथ के कुशल नेतृत्व में रोकथाम जुर्म जरायम व गिरफ्तारी वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्त व क्षेत्र में घटनाओं की रोकथाम के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक चोलापुर दुर्गेश कुमार मिश्र के निर्देश पर उ0नि0 उमेश कुमार राय चौकी प्रभारी अजगरा मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में मामूर थे कि नियार बाजार में आबकारी निरीक्षक सेक्टर-03 श्री जिलाजित सिंह मय हमराहियान के पहुंचे। सभी लोग आपस में अवैध मदिरा बिक्री /निर्माण तथा परिवहन की रोकथाम से सम्बन्धित चर्चा में मसगूल थे कि सूचना मिली कि प्रेमचन्द्र निवासी पूरेधुरसाह के घर में दूसरे राज्य से लाकर अवैध मदिरा की बडी खेप रखी गयी है जो बिहार प्रान्त को भेजी जानी है। उक्त सूचना पर थाना चोलापुर पुलिस बल व आबकारी विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण सभी लोग एक साथ अपने अपने वाहन से मुखबिर खास को साथ लेकर पूरेधुरसाह गाँव में प्रेमचन्द्र के घर पर पहुंचकर छापा मारे तो एक व्यक्ति मकान के सामने मिला। पूछने पर अपना नाम प्रेमचन्द्र पुत्र स्व0 देवराज निवासी पुरे-धुरसाह थाना-चोलापुर जनपद-वाराणसी उम्र लगभग 60 वर्ष बताया। प्रेमचन्द्र को लेकर घर के अन्दर जाने पर एक कमरे का दरवाजा जिसमें ताला लगा था, को प्रेमचन्द्र के द्वारा तुड़वाया गया और अन्दर जाकर देखा गया तो उसमें गत्ते के डिब्बे रखे हुए थे, जिन पर श्री कृष्णा ब्रैंड ORGANIC FRUIT PULPS AND JUICES AMLA COSTOMER CARE अंकित है, इन गत्तो को खोलकर देखा गया तो विदेशी मदिरा के शीशियाँ भरी थी। बरामद गत्ते को खोलकर देखा गया तो उसमें कैप्टन ब्लू गोल्ड विस्की ब्रांड के 468 बोतले (प्रत्येक की धारिता 750 ml),ब्लू स्टोक विस्की ब्रांड के 744 अधे( प्रत्येक की धारिता 375 ml), स्पेशल प्रिमियम विस्की ब्राड के 1344 पऊवा ( प्रत्येक की धारिता 180 ml) । मदिरा रखे जाने के बारे में जब अधिकार पत्र तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा गिरफ्तार व्यक्ति को उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय 21.45 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 उमेश कुमार राय चौकी प्रभारी अजगरा,उ0नि0 विकाश पाण्डेय,हे0का0 पंकज सिंह,का0 सत्य प्रकाश यादव,का0 दीपेन्द्र सिंह,श्री जिलाजित सिंह आबकारी निरीक्षक,शिवप्रसाद वर्मा प्रधान अबकारी सिपाही,मोती लाल यादव,अमन कुमार आबकारी सिपाही मौदूज रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News