अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के कुशल निर्देशन में अजय कुमार श्रीवास्तव,क्षेत्राधिकारी बड़ागांव व प्र0नि0 बड़ागांव द्वारा मय पुलिस बल के शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत बसनी,हथिवार,अहरक एवं रमईपट्टी स्थित पटाखों/ आतिशबाजी के गोदामों का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान लाइसेंस की वैधता एवं भंडारण संबंधी मानकों की जांच की गयी तथा अचानक होने वाली किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण अग्निशमनयंत्र,हाइड्रोजन,बालू की बाल्टिया,पानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।