UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवा भाजपा नेता डॉ. धर्मेन्द्र कश्यप भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत* 

Updated on: 05 June, 2026

विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

*वाराणसी* 

रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय स्तर पर 

कार्य करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे,प्रयागराज रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने बनारस, उप्र के युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. धर्मेन्द्र कश्यप की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है । क्षेत्र वासियों एवं शुभचिंतकों ने श्री कश्यप को बधाई देते हुए रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान की अपेक्षा की है ।

डॉ धर्मेन्द्र कश्यप ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर प्रयास किया जाएगा।

बताते चलें कि कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने वाले डॉ. धर्मेन्द्र कश्यप भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं तथा गरीबों का अपने चिकित्सालय में मुफ्त इलाज करते हैं ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News