विवेक राय की खास रिपोर्ट
*डीपीएस काशी में अभिभावकों संग 'काफी मीट' का भब्य कार्यक्रम सम्पन्न*अभिभावकों व बच्चों का दिखा मिला जुला संगम*।हरहुआ,वाराणसी। डीपीएस काशी पूर्णतया अंग्रेजी माध्यम स्कूल है जो अपनी सभ्यता,संस्कृति के साथ-साथ मूल्य परक शिक्षा दे रहा है। सीबीएसई ने वैश्विक मानकीकरण के लिए वाराणसी जिला का प्रथम हाइब्रिड स्कूल बन गया है।राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर एक तकनीक व डिजिटल युग का दर्पण बनकर चरित्र व संस्कार का केंद्र बिंदु बनेगा। उक्त बातें निदेशक आयुष पोद्दार जी ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया। प्रधानाचार्य गणेश सहाय ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को इक्कीसवीं सदी के स्किल्स के साथ आगे बढ़ाना है। लर्निंग,लिटरेसी और लाइफ स्किल्स की जानकारी दी। संस्थान का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास करना है। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण,विश्लेषणात्मक परख खोज,बुद्धि परख खोज स्वध्याय गुणों का विकास किया जाता है।अभिभावकों से सीधा सम्बन्ध बनाकर बच्चों के व्यवहार की जानकारी से परिचय कराया गया। वहीँ अभिभावकों ने 'काफी मीट' सम्मेलन में अभिभावकों ने हिस्सा लेकर अपने सुझाव से विद्यालय प्रशासन को अवगत कराया।सम्मेलन में प्रमुख रूप से मेंटिनेंस एवम लाइजिंग ऑफिसर संजय द्विवेदी,एडमिन संदीप सिंह,पूर्व प्रधान बेरवा व अभिभावक शमशेर सिंह,वरिष्ठ पत्रकार के0 एल0 पथिक,प्रधान मधुवन यादव,आशीष कुमार,लाल साहब समेत कई अभिभावक उपस्थित रहे। स्कूल के बच्चों ने अनुशासन व व्यक्तित्व विकास का परिचय दिया।सम्मेलन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।सभी अतिथियों का सम्मान डीपीएस काशी परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया।