अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बड़ागांव के कुशल नेतृत्व में बुधवार 19.10.2022 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर भिखारीपुर तिराहे के पास से चोरी का एक अदद Lenovo लैपटाप Model Name 80T7 के साथ अभियुक्त अर्जुन कुमार राजभर 20 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश राजभर निवासी ग्राम देवरा काशीपुर थाना राजातालाब वाराणसी व विनय कुमार राम 19 वर्ष पुत्र दयाशंकर निवासी ग्राम देवरा काशीपुर थाना राजातालाब वाराणसी को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 252/2022 धारा- 379/411 भादवि थाना मिर्जामुराद वाराणसी द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्र0नि0 राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 रविकान्त चौहान चौकी प्रभारी खजुरी,उ0नि0 राजकुमार चौहान,उ0नि0 प्रशि0 जितेन्द्र यादव,का0 धर्मेन्द्र कुमार,का0 आनन्द देव थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी ग्रामीण रहे।