UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित

Updated on: 17 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 डॉ विजय आयुवेर्दिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल & रिसर्च सेन्टर का सेवाभावी प्रयासचौबेपुर वाराणसीआयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित डॉ विजय आयुवेर्दिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल & रिसर्च सेन्टर कैथी वाराणसी के द्वारा रामलीला मैदान रजवाड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें सैकड़ों मरीज लाभान्वित हुए। डा. राहुल पाण्डेय की देखरेख में लगाए गए चिकित्सा शिविर में मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। आज लगाए गए चिकित्सा शिविर में रजवाड़ी ,कैथी हथौड़ा, खरौना भन्दाहा कला लगभग एक सप्ताह शिविर आयोजन किया जा रहा ,आदि के मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार किया गया।

डॉ विजय आयुवेर्दिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल & रिसर्च सेन्टर के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए लगातार निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। डॉ विजय आयुवेर्दिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल & रिसर्च सेन्टर के द्वारा के डॉ राहुल पाण्डेय ,व डॉ प्रीति रंजन बेहरा जी ने एक दर्जन से अधिक गांवों के महिला-पुरुष और बच्चों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर में सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। इस शिविर में लकवा, कमर दर्द, मिर्गी, मधुमेह, स्त्री रोग, श्वेत प्रदर, अस्थमा, पाइल्स, गठिया बाय, दमा, जोड़ों का दर्द, मोटापा, शिशु रोग, एसिडिटी आदि से पीड़ित मरीजों की जांच और उपचार किया गया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ उन्हें दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की गईं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News