अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर।* जिला अधिकारी वाराणसी के विशेष पहल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों में कौशल,कला व प्रतिभा की असीम भंडार है। ऐसे में उन्हें शिक्षण के साथ संस्कार,स्नेह की जरूरत उनके विकास का सशक्त माध्यम साबित होगा। शिक्षक प्रतिभा निखारने के दायित्व पूरा करें।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,प्रधान,पत्रकार,एडवोकेट समेत गणमान्य नागरिक और सैकड़ों अभिभावक शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी के सम्मान में प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर प्रथम की पीटी की टीम ने अपने पीटी का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि का सैल्यूट किया ।खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को कला की एक कॉपी समेत कई पुरष्कार प्रोत्साहन स्वरूप किया। आज जनपद स्तर पर सबसे आगे हैं और विकास खंड को निपुण बनाकर ही दम लिया जाएगा।सफ़लता हमारे कदमों में होगी।तदोपरांत प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र नारायण त्रिपाठी एवं ग्राम प्रधान ने इस कार्यक्रम के स्मृति शेष चिन्ह प्रदान करके भावभीनी आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष काशीनाथ यादव पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री शशिकांत दुबे न्याय पंचायत वरेमा के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक अध्यापक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया।समूह ने जय जय कार एवं तालियां बजाकर बच्चों को उत्साहवर्धन किया|