UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बोरा तथा धनराशि की कहीं कोई कमी नहीं : अवधेश सिंह*

Updated on: 17 April, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

*हरहुआ*।सहायक आयुक्त सहकारिता अजीत सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने गोसाईपुर नं 2 और आयर धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण मे गोसाईपुर नंबर दो क्रय केन्द्र पर 14 किसानो से 619.60 कुंतल खरीद हो चुकी है।संपूर्ण धान डिलीवरी भी हो चुका है।वर्तमान मे बोरा समाप्त मिला।आयर समिति के क्रय केन्द्र के निरीक्षण मे 116 किसानो से 3340.80 कुंटल खरीद पाई गई।मौके पर आयर निवासी आत्माराम यादव तथा बेनीपुर निवासी बैजनाथ यादव के धान की तौल हो रही थी।क्रय केन्द्र प्रभारी तथा सचिव दुर्गा मिश्र ने बताया कि 3130 कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है तथा अब बोरा नहीं मिला।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि अभियान मे बोरों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ।बोरो के अभाव मे खरीद अवरुद्ध नही होने दी जाएगी।सचिव को निर्देशित किया गया कि क्रय केन्द्र के अभिलेख अद्यतन व दुरूस्त रखे।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने केन्द्र प्रभारी को क्रय नीति का अक्षरशः अनुपालन करते हुए लक्ष्यानुरूप धान खरीद करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के समय विकास सिंह गहुरा,सर्वेश मिश्र,रमेश तिवारी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News