संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*बड़ागांव* बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत ओवर ब्रिज के पिलर न066/ 67के नीचे आज शनिवार को शाम साढ़े 6बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक शैलेन्द्र कुमार सिंह उम्र35 वर्ष निवासी धनेसरी (सिंहापुर) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ पीछे बैठा शकील नामक युवक घायल हो गया।
चौकी प्रभारी हरहुआ सचिन कुमार पटेल के अनुसार घटना की सूचना पर तत्काल चंद कदम घटना स्थल पर पहुंचा। स्थानीय सहयोग से चालक को मय ट्रक सहित गिरफ्तार कर बड़ागांव थाने भेज दिया। मृतक के बाड़ी को चौकी लाया गया और परिजनों को सूचना दे दी गई।
ग्रामप्रधान अमित कुमार व मृतक के पिता अखिलेश सिंह के अनुसार मृतक की 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। 3साल की एक बेटी है और एक सप्ताह पूर्व एक बच्चा हुआ है।
चौकी प्रभारी के अनुसार ट्रक सोनभद्र से बालू लेकर जलालपुर जौनपुर जा रही थी। मृतक सुध्धिपुर स्थित अशोक ले लैंड कम्पनी में मैनेजर था और घायल शकील निवासी दासेपुर हरहुआ कम्पनी में मैकेनिक था। रोज की भांति वापस घर लौट रहे थे कि इसी बीच ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया और मृतक बाइक चालक ट्रक के चक्के के नीचे आ गया जिससे दर्दनाक मौत हो गई ।पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर बॉडी को शव गृह भेज दिया।