UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर.एस गौतम के द्वारा महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण* 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर एस गौतम के द्वारा महिला थाना का निरीक्षण किया गया।सर्वप्रथम गार्ड सलामी लेते हुए इनके द्वारा थाने के प्रशासनिक भवन व थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा आवश्यक साफ-सफाई हेतु प्रभारी निरीक्षक महिला थाना एवं हेड मुहर्रिर को निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त थाने के अभिलेखों, रजिस्टर इत्यादि को चेक किया गया तथा थाने पर नियुक्त पुरुष / महिला आरक्षीगण व उप- निरीक्षणगण के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान उपस्थित कर्मचारीगणों की समस्या सुनी गयी तथा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार द्वारा प्रचलित योजनाओं यथा महिला सशक्तिकरण, महिला हेल्प डेस्क, महिला हेल्प लाइन 1090, के कर्तव्यों से अवगत कराते हुए आम जनमानस में जागरुकता लाये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया तथा महिला अपराधों तथा साइबर क्राइम पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध समस्त कर्मियों को निष्ठा / सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने हेतु बताया गया । महिला आरक्षियों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में जाकर स्कूल / कॉलेज के पास एण्टीरोमियों के तहत चेकिंग करें, व महिलाओं को एकत्र कर उनकी समस्याओं को जाने व उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करें जिससे नाबालिग बच्चे बच्चियों के अपराधों में कमी लायी जा सके तथा क्षेत्र में शांति / कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु यह भी निर्देशित किया गया कि थाना प्रभारी व समस्त उप निरीक्षकगण मय पुलिस फोर्स के नियमित पैदल गस्त करेंगे व जनता के साथ संवाद स्थापित करेंगे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News