UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बीडीओ हरहुआ ने किया प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन महिला समूह अन्नपूर्णा की भूमिका का निर्वहन करें: डा0 रक्षिता सिंह*

Updated on: 13 June, 2026

विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
 

हरहुआ।बीडीओ हरहुआ डा0रक्षिता सिंह ने मंगलवार को कोईराजपुर स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज मे प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर बीडीओ हरहुआ ने कहा कि नारी शक्ति का पर्याय है और माता अन्नपूर्णा की नगरी मे महिला समूहों को माँ अन्नपूर्णा की भूमिका निभाने का पावन अवसर मिला है,इससे समूहो की गुणवत्ता और क्षमता की भी परख होगी।बीडीओ हरहुआ ने अपने हाथो से चूल्हा जलाकर कैंटीन का शुभारंभ किया।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में महिला स्वयं सहायता समूहो को विद्यालयो और इंटर कॉलेजो मे कैंटीन खोलने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।इस क्रम मे ओम महिला ग्राम संगठन भेलखा द्वारा  कैंटीन खोला गया है जिसका शकीला संचालन करेंगीं।इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डा0 नगीना सिंह यादव ने बिस्किट व खाद्य पदार्थ खरीद कर कैंटीन की प्रतीकात्मक बोहनी की।ब्लाक मिशन मैनेजर अर्चना ने बीडीओ समेत समस्त अतिथियों का धन्यवाद किया।कार्यक्रम मे ग्रामप्रधान मोदी यादव,सेक्रेटरी सौरभ श्रीवास्तव,कंप्यूटर आपरेटर रत्नेश इत्यादि उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News