UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरहुआ।स्थानीय विकासखंड सभागार में  पंचायत सचिवो की  बैठक

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट


प्रत्येक विद्यालय और आँगनबाड़ी केन्द्र मे पोषण वाटिका बनवाना सुनिश्चित करें : डा0 रक्षिता सिंह।आवास हेतु पात्र दिव्याँग जनों की सूची कल तक कार्यालय मे उपलब्ध कराने के निर्देश।तकनीकी सहायक ब्लाक पर प्रतिदिन उपस्थित होकर प्रगति से अवगत करायें।हरहुआ।स्थानीय विकासखंड सभागार में  पंचायत सचिवो की  बैठक लेते हुए बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह ने प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय तथा आँगनबाड़ी केन्द्रो पर पोषण वाटिका बनाने के निर्देश दिये।
मनरेगा अंतर्गत रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन की धनराशि की वसूली सभी संबंधित सचिवो ,तकनीकी सहायको और रोजगार सेवको से किये जाने की चेतावनी दी।
बीडीओ ने सभी तकनीकी सहायको की प्रतिदिन बैठक बुलाकर समीक्षा करने का निर्देश एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह को दिया।डा0रक्षिता सिंह ने सभी प्रकार की पेंशनो के खातों की आधार लिंकिंग शतप्रतिशत कराने के भी निर्देश दिये।बैठक मे बीडीओ हरहुआ द्वारा सभी सचिवो को निर्देशित किया गया कि ऐसे दिव्याँग व्यक्ति जो आवास हेतु पात्र है,उनकी सूची दिव्याँगता प्रमाणपत्र,आधारकार्ड और खाता नंबर के साथ कार्यालय मे प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।बैठक मे खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित दूबे ने कायाकल्प अंतर्गत अवशेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु अवगत कराया।
प्रमुख रूप से खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,चंद्रबली,चंचल रेड्डी,अभिलाष,संजय गुप्ता,सत्येंद्र पाठक सोपी,रेनू कुशवाहा समेत सभी पंचायत सचिव,तकनीकी सहायक तथा रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News