विवेक राय की खास रिपोर्ट
*आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे शिथिलता के आरोप मे हुई कार्रवाई*।वाराणसीह रहुआ।बीडीओ हरहुआ डा0रक्षिता सिंह द्वारा ब्लाक सभागार मे आहूत बैठक मे विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गई ।आयुष्मान कार्ड बनाने मे खराब प्रगति के आरोप में बीडीओ हरहुआ ने कई पंचायत सहायको का मानदेय रोकने का आदेश दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ को निर्देश दिया कि निष्क्रिय आशा संगिनियों का मानदेय रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।गोआश्रय स्थलो पर भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी पंचायत सचिवो को निर्देश दिया। बीडीओ डा0 रक्षिता सिंह ने प्रधानमंत्री आवास के लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत पात्र लाभार्थियो का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिये।अपात्र के चयन की स्थिति मे दोषी सचिव से पूरी धनराशि की वसूली किये जाने की चेतावनी दी।बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,रवीन्द्र यादव आँकिक,चंचल रेड्डी,सुयश श्रीवास्तव,मिथिलेश श्रीवास्तव,अभिलाष कुमार,सौरभ श्रीवास्तव,जयप्रकाश भारती,गौरव विश्वकर्मा उपस्थित रहे।