UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार शालिनी सिंह तथा चोलापुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र के द्वारा संयुक्त रूप से जन सुनवाई की गई*

Updated on: 17 April, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

वाराणसी। नायब तहसीलदार शालिनी सिंह तथा चोलापुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र के द्वारा संयुक्त रूप से चोलापुर थाने पर थाना दिवस के अवसर पर जन सुनवाई की गई नायब तहसीलदार ने जनसुनवाई के दौरान 17 पत्रक की जन सुनवाई की।जिसमें नौ मामले को त्वरित निस्तारण किया गया।नायब तहसीलदार राजस्व विभाग को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के लिए हिदायत दी वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी चोलापुर पुलिस विभाग को पुराने साल की पेंडिंग मामला पुराने साल में खत्म करने की नसीहत दे डाली,मौके पर उपस्थिति राजस्व निरीक्षक छांगुर राम हरिचरण भुवन राम,चौकी प्रभारी चन्दापुर विपिन कुमार पाण्डेय,चौकी प्रभारी गोसाईपुर राहुल मौर्या,उपनिरीक्षक राम आशीष राम,उपनिरीक्षक हरि कृष्ण यादव,उपनिरीक्षक विनोद वर्मा,उप निरीक्षक विकास पांडे,लेखपाल सतीश यादव,शिव पूजन गौतम,पंकज अन्य लेखपाल गण व पुलिसकर्मी लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News