UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जनपद के एकमात्र शहीद स्मारक का होगा और विकास*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

चोलापुर-चोलापुर बाजार में स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह अचानक पहुंच गए। उन्होंने शहीद स्मारक का और विस्तार पूर्वक विस्तार कराने की बात कही। साथ ही इस बात पर चिंता व्यक्त की की पूरे जनपद का एकमात्र शहीद स्मारक होने के बावजूद इसकी उपेक्षा हुई है। आने वाले दिनों में यहां पर विकास का कार्य कराया जाएगा। पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह हरदासीपुर स्थित एक निजी कार्यक्रम में जा रहे थे। पहली बार चोलापुर आगमन पर अचानक पहुंचते ही शहीद स्मारक पर माल्यार्पण की बात आई। उन्होंने अपने काफिले को रुकवाया। और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ गए। उनके साथ अनिल सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह,मंगला गुप्ता,गुड्डू मोदनवाल,प्रमोद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News