UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना राजातालाब पुलिस ने मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

Updated on: 17 April, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

*थाना राजातालाब पुलिस ने मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद*

जनपद वाराणसी के थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10/09/2022 को समय लगभग 22.00 बजे रात्रि में पंचकोशी मार्ग कैथापुर गेट के पास से रोहित कुमार पटेल पुत्र चन्द्रबली पटेल निवासी हरसोस प्रताप का पुरा जनपद वाराणसी से मोटरसाइकिल हीरो स्पलैण्डर प्लस UP 65 DY 3715 व मोबाइल फोन OPPO लूट लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 0171/22 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था । 

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.01.2022 को मुखबिर खास की सूचना व सर्विलांस टीम की मदद से जमुआ तिराहा बंगालीपुर रोड थाना राजातालाब जनपद वाराणसी से अभियुक्तगण 1. शुभम विश्वकर्मा उर्फ विक्की पुत्र रामचरण विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी भिखारीपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी 2. प्रशांत सिंह उर्फ सोनल सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी 3. निखिल सिंह उर्फ नितेश सिंह पुत्र संतोष सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी चौरी बाजार पुरुषोत्तमपुर गांव पोस्ट परसीपुर थाना चौरी जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से उपरोक्त लूट की घटना से संबंधित एक अदद मोटर साइकिल, एक अदद मोबाइल फोन OPPO तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*1.. शुभम विश्वकर्मा उर्फ विक्की पुत्र रामचरण विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी भिखारीपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी ।2. प्रशांत सिंह उर्फ सोनल सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी।3. निखिल सिंह उर्फ नितेश सिंह पुत्र संतोष सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी चौरी बाजार पुरुषोत्तमपुर गांव पोस्ट परसीपुर थाना चौरी जनपद भदोही 

*पंजीकृत अभियोग-*01. मु0अ0सं0 0171/22 धारा 392/411 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी ।*आपराधिक इतिहास-*प्रशांत सिंह उर्फ सोनल सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी ।1- मु0अ0सं0-192/2012 धारा 392/411 भादवि थाना मिर्जामुराद2- मु0अ0सं0-189/2012 धारा 392/411 भादवि थाना मिर्जामुराद3- मु0अ0सं0-62/2014 धारा 3(1) यू.पी. गुण्डा अधि0 थाना मिर्जामुराद4- मु0अ0सं0-153/2013 धारा 110(जी) सीआरपीसी थाना मिर्जामुराद

     एवं सन् 2014 मे थाना रोहनियाँ जनपद वाराणसी से धारा 386 भा0द0वि0 व थाना लंका जनपद वाराणसी मे धारा 386 भा0द0वि0 का भी अभियोग पंजीकृत है । *बरामदगी-*1. एक अदद मोटर साइकिल चेचिस नं0- MBLHAW120LHJ22723 व इंजन नं0 HA11EYLHJ226142. लूट की एक अदद मोबाइल फोन OPPO 3. एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर *पुलिस टीम के सदस्य-* 1. उ0नि0 ईशचन्द यादव चौकी प्रभारी कस्बा थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी ।2. उ0नि0 पवन कुमार यादव थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी ।3. का0 मुकेश चौधरी थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी ।4. का0 राम प्रसाद थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी ।5. का0 चन्दन सिंह थाना राजातालाब कमिश्नरेट वारानासी 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News