विवेक राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी।उपजिलाधिकारी पिंडरा के निर्देश पर करोमा ग्राम पंचायत मे संयुक्त टीम द्वारा अंत्येष्टि स्थल पर भूमि विवाद की जाँच की गयी।जाँच टीम मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,नायब तहसीलदार साक्षी राय,सेक्रेटरी चंद्रबली तथा क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।ज्ञातव्य है कि करोमा निवासी सत्येंद्र सिंह और रमेश सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर अंत्येष्टि स्थल की भूमि को विवादित बताते हुए उसे अन्यत्र हटाने की मांग की गई थी।एसडीएम पिंडरा के आदेश पर ब्लाक और तहसील की संयुक्त टीम द्वारा मौके की जाँच शिकायतकर्ता की उपस्थिति मे की गई।मौके पर मजदूर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य मे लगे थे।नायब तहसीलदार साक्षी राय और एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने शिकायत कर्ताओ को ध्यान से सुना और परियोजना के बारे उन्हे विस्तार से समझाया।जाँच के दौरान ग्रामप्रधान प्रतिनिधि भगत सिंह यादव,रमेश सिंह,दीपक चौहान,वंशराज यादव,हरिश्चंद्र भारती व अन्य लोग उपस्थित रहे।