संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-68/23 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं 10000/- रु. का इनामिया अभियुक्त अमन उर्फ अमर पुत्र अम्बिका उर्फ अमेरिका निवासी- महेशपुर लहरतारा थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट को आज दिनांक 29.04.2023 को समय करीब 09.45 बजे उसके घर महेशपुर लहरतारा से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 पंकज कुमार अम्बष्ट,उ0नि0 अमित सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी 3. हे0का0 सिद्धार्थ कुमार राय,हे0का0 सुरेन्द्र मौर्या,का0 सत्यम श्रीवास्तव,का0 सूरज कुमार तिवारी,का0 मनीष तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी शामिल रहे।