संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विकास सिंह
*चौबेपुर* सोनही बर्थरा स्थित जय जवान जय किसान विद्यालय प्रांगण में रविवार को जियुत पहलवान की ओर से आयोजित विराट कुश्ती दंगल में क्षेत्र के पहलवानों ने सामने वाले जोड़ीदार को चित करने के लिए ढांक, उल्टी, काला जंग, धोबियापाठ इत्यादि दांव पेंच का जमकर प्रयोग कर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।दंगल में पचास जोड़ी से अधिक पहलवानों ने जोर आजमाइश किया।जिसमें अधिकतर कुश्ती बराबरी पर छूटी। आखिरी कुश्ती गाजीपुर के पहलवान रितेश और बनारस डीएलडब्ल्यू के पहलवान उदयवीर के रोमांचकारी रही 20 मिनट के निर्धारित समय में दोनों पहलवान एक दूसरे पर हॉबी होते दिखे लेकिन अन्ततः पच्चीस हजार रुपये इनाम की कुश्ती को निर्णायक मण्डल ने बराबरी पर घोषित किया।दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पँहुचे शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आनन्द मोहन यादव गुड्डू ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूर्यनाथ यादव, दिलावर पहलवान, लालजी पहलवान, अक्षय कुमार उर्फ बबलु प्रधान,अरुण मास्टर,ऋषिकांत यादव, भानु उपस्थित रहे।