संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी।। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध डॉक्टर के ऐजिलरशन के नेतृत्व में कमिश्नरेट वाराणसी की सर्विलांस टीम द्वारा वाराणसी में खोए हुए 101 मोबाइल फोन को बरामद कर संबंधित लोगों को सौपा गया। जिसका अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। बताते चले कि खोए हुए मोबाइल के संबंध में मोबाइल स्वामियों द्वारा खोया/गिर जाने के संबंध में शिकायत सूचना देने के बाद वाराणसी के सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास कर मोबाइल को बरामद किया गया तथा उसके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी कमिश्नरेट पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। मोबाइल की बरामदगी करने वाली टीम में सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला,उप निरीक्षक अभिषेक कुमार,मुख्य आरक्षी ज्ञानेंद्र कुमार,विवेक मणि त्रिपाठी,संतोष कुमार पासवान,दिवाकर व आदि लोग रहे।