UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*शीएट कॉलेज बना निशानेवाजी में चैम्पीयन*

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

हरहुआ,वाराणसी।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालयीय निशानेबाजी (महिला /पुरुष प्रतियोगिता 2022) का आयोजन सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय,गहनी के निर्देशन में बनारस शूटिंग एकेडमी भुल्लनपुर में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 15 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रो सुशील कुमार गौतम (विभागाध्यक्ष,शारीरिक शिक्षा,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) ने कहा कि इस खेल में मानसिक एकाग्रता,फिटनेश और साथ ही सटीकता के बेहद आवश्यकता होती है। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ0 आनंद प्रकाश बलदेव पी जी कॉलेज रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत शीएट पी जी कॉलेज के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने किया।प्रतियोगिता में मुख्य रूप से डॉ राधेश्याम राय,विशाल विश्वकर्मा,सत्यम सिंह,डॉ डी एन वर्मा,डॉ आकाशदीप सिंह, डॉ सुजीत सिंह रहे।खेल सचिव डॉ0 संजीव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियनशिप शीएट कॉलेज को प्राप्त हुई।सभी खिलाड़ियों का सम्मान निदेशक ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News