अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने गुरूवार को औरा मे मनरेगा अंतर्गत संपर्क मार्ग के कार्य का निरीक्षण किया।मौके पर पंद्रह मजदूर तथा रोजगार सेवक संजय कुमार कार्य स्थल पर मौजूद मिले।सेक्रेटरी सुयश श्रीवास्तव और रोजगार सेवक संजय ने बताया कि साठ मीटर लंबे और तीन मीटर लंबे संपर्क मार्ग की अनुमानित लागत लगभग 48-49 हजार की है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने तकनीकी सहायक ओ0पी0 यादव तथा रोजगार सेवक संजय को अन्य कार्यो के ससमय चयन और चिन्हाँकन के भी निर्देश दिए ताकि संपर्क मार्ग का कार्य समाप्त होते ही नये कार्य का मस्टररोल जारी कराने मे बिलंब न हो।एडीओ सहकारिता ने कार्य स्थल पर सीआईबी बोर्ड ( सूचना पट) लगाने के लिए सेक्रेटरी सुयश श्रीवास्तव को आगाह किया ।उन्होने कहा कि किसी भी परिस्थिति मे पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाय।निरीक्षण के दौरान ग्रामप्रधान विद्योत्मा देवी,सेक्रेटरी सुयश श्रीवास्तव,रोजगार सेवक संजय कुमार मौजूद रहे।