संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विकास सिंह
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी- जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व मे दिनांक 25.03.2023 को थाना लंका पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर लौटूबीर मन्दिर के पास से चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ पर उपरोक्त मोटरसाइकिल चोरी की होना पाया गया तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगण की निशांदेही पर बजबजा प्लान्ट के पास खण्डहर से 05 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गयी जो अभियुक्तगण द्वारा चोरी की होना बताया गया। पकड़े गए अभियुक्तगण को समय करीब सुबह 04.55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा उपरोक्त वाहनों की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0121/2023 धारा 411/414 भादवि पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण से बरामद मोटरसाइकिलों के बारे में पूछा गया तो तीनो बता रहे है कि साहब हम लोगों ने मिलकर पाँच गाड़ी बी0एच0यू0 परिसर, मालवीय चौराहा, हास्पिटल आदि स्थानो से चुराया है तथा एक गाड़ी अपाचे, अखरी बाईपास से लगभग 10 दिन पहले चुराये थे तथा हमलोगों के पास इन गाड़ियों के कोई कागजात नहीं है। हमने सोचा था कि तीनों लोग मिलकर गाड़ियाँ चोरी कर एक साथ बेचेगें तो एक मुस्त काफी पैसा मिलेगा और उन पैसों को आपस में बाँटकर परिवार का जीवन यापन करेंगें लेकिन हम लोग कामयाब नही हो पाये और पकड़ लिए गये।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अश्वनी पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 सुनील कुमार यादव, चौकी प्रभारी बीएचयू,उ0नि0 मिथिलेश कुमार चौकी प्रभारी नगवाँ, उ0नि0 आदित्य कुमार राय,उ0नि0 उ0नि0 शिवाकर मिश्रा, उ0नि0 श्री विजय कुमार सिंह, प्रभारी क्राइम टीम,हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह,का0 विरेन्द्र यादव,का0 दीपक, थाना लंका,का0 मनोज कुमार सिंह,का0 बृजेश प्रजापति, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।