संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
पिंडरा,वाराणसी।मंगारी सहकारी संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।एडीओ सहकारिता पिंडरा प्रियंका मिश्र ने बताया कि मंगारी सहकारी संघ मे दिनेश सिंह अध्यक्ष तथा हरिशंकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।निर्वाचन अधिकारी पृथ्वीराज ने नामांकन पत्र भरने की समय सीमा समाप्त होने के बाद सभापति और उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।इसके बाद जिला सहकारी बैक,जिला सहकारी फेडरेशन,क्रय विक्रय समिति तथा होलसेल कोआपरेटिव के लिए प्रतिनिधियो का भी निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।एडीओ सहकारिता प्रियंका मिश्र ने निर्वाचन अधिकारी पृथ्वीराज,सचिव ऋषि कुमार सिंह तथा समिति कर्मचारियो को सकुशल निर्वाचन संपन्न कराने के लिये धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया।