UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भदोही हादसे के बाद वाराणसी ग्रामीण पुलिस अलर्ट ,चोलापुर में पुलिस अधीक्षक ने किया पंडालों का भ्रमण

Updated on: 13 June, 2026

अतुल की खास रिपोर्ट

भदोही हादसे के बाद वाराणसी ग्रामीण पुलिस अलर्ट ,चोलापुर में पुलिस अधीक्षक ने किया पंडालों का भ्रमणपुलिस अधीक्षक ने चोलापुर के तेज तर्रार थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्रा के साथ किया क्षेत्र का पैदल गश्तचोलापुर-पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना चोलापुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी व थाना प्रभारी चोलापुर दुर्गेश कुमार मिश्रा द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि, दुर्गापूजा, विजयादशमी, रामलीला में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना चोलापुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।पैदल गश्त के दौरान बाजार,भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा दुर्गापूजा समिति के आयोजकों से वार्ता कर पंडालों के पास से हैलोजन लाइट, आतिशबाजी, बिजली के तारों तथा खाना बनाने वाले उपकरणों आदि को दूर रखने हेतु कहा गया तथा अचानक होने वाली किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण,बालू,पानी व अग्निशमन यंत्र को पंडाल के निकट रखने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी,थाना प्रभारी चोलापुर दुर्गेश कुमार मिश्रा व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News