अतुल राय की खास रिपोर्ट
रामेश्वर,वाराणसी। ग्राम सचिवों व पंचायत सहायकों के लिए गुरूवार का दिन भारी रहा। बीडीओ डा0 रक्षिता सिंह ने काशी विद्यापीठ विकास खंड में तैनात सभी 14 ग्राम सचिवों का दिसंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही 17 पंचायत सहायकों का एक दिन का मानदेय भी रोका गया है।बीडीओ डा0 रक्षिता सिंह गुरूवार को काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम सचिवों व पंचायत सहायकों के कार्यों की समीक्षा बैठक ले रही थीं। इस दौरान ग्राम पंचायत का ओआरएस खाता खोलने में सभी सचिवों द्वारा शिथिलता पायी गयी जबकि इसमें तेजी लाने के लिए पहले ही चेताया गया था। मगर कुछ खास प्रगति न होने पर बीडीओ ने समस्त ग्राम सचिवों के दिसंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है।समीक्षा बैठक में अलाउद्दीनपुर,बच्छांव,भरथरा,डाफी,धन्नीपुर,हरिहरपुर,केसरीपुर,महमूदपुर समेत 17 गांवो के पंचायत सहायकों की अनुपस्थिति उन पर भारी पड़ी अनुपस्थित रहे इन सभी पंचायत सहायकों का एक दिन का मानदेय भी रोक दिया गया है। तो वहीं दूसरी ओर आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाने में प्रगति शून्य पाए जाने परबखरिया,घमहापुर,कोटवां समेत आठ गांवो के पंचायत सहायकों का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकने की बात कही गयी।बैठक में एडीओ पंचायत राशिद अहमद,बाबू सिंह कुशवाहा आदि थे।