UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*शीएट कॉलेज की अंजलि और नीलम ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में जीता पदक*

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ,वाराणसी*।खेलो इण्डिया यूथ गेम्स -2023 में सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय (शीएट) गहनी,वाराणसी की बी. ए. प्रथम वर्ष की दो छात्राओं *अंजलि पटेल* ने रजत पदक तथा *नीलम पटेल* ने जूनियर में कांस्य पदक प्राप्त किया। साथ ही ये दोनों छात्राए *खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स* में भी विश्वविद्यालय के वेट लिफ्टिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। 18 से 24 फरवरी तक खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, कनकड़बाग़ में हो रहा है।अपने खेल से महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए हर्ष जताते हुए *निदेशक* नवीन कुमार सिंह ने कहा कि हमारा महाविद्यालय पठन -पाठन के साथ ही खेल के कौशल और गुणवत्ता को निखारने की भी भरसक कोशिश करता है,जिसका सुखद परिणाम इन खिलाड़ियों के रूप में प्राप्त होने पर ख़ुशी होती है। *प्राचार्य* डॉ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खेल के विभिन्न पक्षों पर महाविद्यालय ध्यान देता है। विगत वर्षो में महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में राज्य व देश स्तर पर महाविद्यालय के साथ ही साथ विश्वविद्यालय का भी नाम रौशन किया है। *बी पी एड* के विभागध्यक्ष डॉ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में अंडर 19 का एज ग्रुप होता है। प्रदेश के हाई रैंकर जो देश में कहीं भी पढ़ रहे हों अपने अपने प्रदेश से ओपन प्रतिभाग करते हैं। खेल के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है।इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के *परीक्षा नियंत्रक* डॉ सीमांत प्रियदर्शी,डॉ दिग्विजय नारायण वर्मा,डॉ सुजीत सिंह ने हर्ष जताया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News