विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी।विवाहिता ने थाना सिंधौरा में पति,सास ससुर समेत छः लोगो के खिलाफ दहेज व मार पीट का मुकदमा दर्ज करवाया।पीड़िता निवासी धरहरा चौबेपुर वाराणसी के अनुसार उसका पति विद्यासागर पुत्र रामचन्द्र यादव शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करते थे और चार पहिया गाड़ी ब्रेज़्ज़ा की मांग करते थे और गाड़ी ना देने की स्थिति में हमेशा पीड़िता को प्रताड़ित करते थे आये दिन मार पीट करना और गाली गलौज करते थे जिससे तंग आ के पीड़िता ने कानून का सहारा लिया है जिससे उसे न्याय मिल सके उसने क़ानून का सहारा लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया |