UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चौबेपुर पुलिस नें अमन सिंह को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद

Updated on: 13 June, 2026

  अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में 21 अक्टूबर को चौबेपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अमन सिंह पुत्र शशि सिंह निवासी बुद्दूपुर पोस्ट हिगुंन्तरगढ थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष को चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल हीरो स्पेलेंडर गाड़ी नं0 UP 65 AW 1183 के साथ सरसौल वैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 490/2022 धारा 411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह,उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्य,का0 विपिन चन्द्र यादव,का0 राहुल कुमार गुप्ता थाना चौबेपुर,वाराणसी ग्रामीण रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News