संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विकास सिंह
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के कुशल नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-135 / 23 धारा 420/406/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 01. जय शंकर पुत्र हृदय नारायण निवासी ग्राम व पोस्ट कटौना थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी 02. चंदन कुमार पुत्र रतन लाल निवासी ग्राम गजोखर पोस्ट परसरा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी 03 विकास मौर्या पुत्र अशोक मौर्या निवासी ग्राम गरथंवा पोस्ट गरथवा थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी को इमलिया घाट के रास्ते में पड़ने वाले पावर हाउस मोड़ के पास से आज दिनांक 25.03.2023 को समय 07.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 70,000/- रु नगद, 03 अदद मोबाईल फोन व कुछ डॉक्युमेंट्स बरामद किये गये। उक्त के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त जयशंकर प्रसाद ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग सेना में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी करके बलिया जनपद के एक व्यक्ति (अंशु कुमार यादव) से हमने एक लाख सत्तर हजार रुपये लिए थे और आपस में बांट लिए थे। मेरे पास उसके मूल डाक्यूमेंट्स भी मौजूद हैं जो कि | उसे लौटाने के नाम पर और पैसा लेने के लिए हमलोग यहाँ पर आये थे।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सौरभ पाण्डेय,उ0नि0 मनीष कुमार मिश्रा क्राइम ब्रांच,हे0का0 सुधीर कुमार सिंह, हे0का0 विजय शंकर क्राइम ब्रांच,हे0का0 प्रमोद क्राइम ब्रांच,का0 संजय कुमार यादव,का0 शंकर राम क्राइम ब्रांच शामिल रहे।