UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बेटीयों की दोहरी सफलता से ग्रामीणों में हर्ष*

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

------

*चिरईगांव* गुजरात के जूनागढ़ में बीते रविवार को आयोजित फिट इंडिया के तहत 15 वीं आल इन्डिया नेशनल माउन्ड गिनार एसेडिंग -डिसेडिंग कम्पटिशन प्रतियोगिता 2022-2023 में विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लूंठा निवासिनी दो सगी बहनों रंजना यादव ने प्रथम स्थान और बन्दना ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जनपद वासियों को दोहरी सफलता का सौगात दिया है। किसान राजकुमार यादव की चार बेटियों में सबसे छोटी रंजना और बड़ी बन्दना हैं। दोनों बहनें आर्य महिला कॉलेज की छात्रा हैं और एक साथ सिगरा स्टेडियम में तैयारी करती हैं। बुधवार को दोहरी सफलता लेकर गांव पहुचीं होनहार बेटियों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उमेश प्रधान, राजेश प्रधान,काशी यादव, विकास यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News