UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हास्पिटल से चोरी किये गये जीवन रक्षक उपकरण के साथ अभियुक्तगण को थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 13 June, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा जरिये मुखबिरी सूचना पर मु0अ0सं0 0121/2023 धारा 381/411/414/34 भा0दवि0 थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी के नामजद अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी तक की बावली सेवापुरी थाना कपसेठी वाराणसी उम्र 21 वर्ष को मोती झील मैदान से समय 16.10 बजे दिनांक 26.03.2023 को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आनन्द कुमार से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त 01. डा0 श्याम नारायण मौर्य पुत्र भागवत मौर्य निवासी रानीतारा थाना कर्मा जनपद सोनभद्र उम्र 29 वर्ष को शिवा हास्पिटल अखरी बाईपास से दिनांक 26.03.2023 को समय 18.30 बजे गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त 02. डा0 आशीष कुमार सिंह पुत्र फुलचन्द पटेल निवासी देवरा काशीपुर मातलदेई थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र 30 वर्ष से ओम हास्पिटल अमरा रोहनिया से दिनांक 26.03.2023 को समय 20.35 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त 03. डा० शिव कुमार यादव पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी ग्राम सबलपुर पोस्ट बेनीपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र 27 वर्ष के श्रेष्ठा हास्पिटल अवलेश रोहनिया से दिनांक 26.03.2023 को समय 22.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त 04. डा0 अरुण कुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी देवकली थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 33 वर्ष को मेडिक्स लाइफ केयर हास्पिटल अमरा रोहनिया से दिनांक 27.03.2023 को समय (0.50 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0 0121/2023 धारा 381/411/414/34 भादवि () में विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछने पर बता रहे हैं कि अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी तक्खु की बावली सेवापुरी थाना कपसेठी वाराणसी वर्ष 2021 से आशीर्वाद हास्पिटल में काम करता था अभियुक्त आनन्द कुमार, सह अभियुक्तगण डा0 अजय यादव, डा0 श्याम नारायण मौर्य, डा0 आशीष कुमार सिंह, डा० शिव कुमार यादव वडा अरुण कुमार यादव को पूर्व से जानता व भली भांति पहचानता है। अभियुक्त आनन्द कुमार की मुलाकात डा0 अजय यादव से सुजीत पटेल ने कराया था। अभियुक्त आनन्द कुमार को पैसो की जरुरत थी तो अभियुक्त आनन्द कुमार उपरोक्त लोगो से मशीन खरीदने की बात किया तो ये सभी लोग तैयार हो गये तो अभियुक्त आनन्द कुमार ने धीरे धीरे आशीर्वाद हास्पिटल से इन्फ्यूजन मशीन, बाईंपैप मशीन, ईसीजी मशीन व एबीजी मशीन चुरा चुरा कर इन लोगो को बेच देता था । इसमें अभियुक्त आनन्द कुमार की मदद उसके दोस्त सुजीत पटेल करता था । उपरोक्त सभी लोगो को जानकारी थी कि सभी मशीने चोरी की है इन लोगो को आवश्यकता थी तो इन लोगो ने सस्ते दामों में खरीद लिया था। ने अभियुक्त आनन्द कुमार ने कुल 14 इन्फ्यूजन मशीन 06 बाईपैप मशीन 01 ईसीजी मशीन व 01 एबीजी मशीन आशीर्वाद हास्पिटल से चुरा इन्ही लोगो को बेचा था। जिसमें से अभियुक्त डा0 श्याम नारायण मौर्य पुत्र भागवत मौर्य निवासी रानीतारा थाना कर्मा जनपद सोनभद्र को एक अदद एबीजी मशीन एक अदद बाईपैप मशीन व एक अदद इन्फ्यूजन मशीन व अभियुक्त डा0 आशीष कुमार पटेल पुत्र फुलचन्द्र पटेल नि0 देवरा काशीपुर मातलदेई थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को 02 अदद बाईपैप मशीन व 05 अदद इन्फ्यूजन मशीन व अभियुक्त डा० शिव कुमार यादव पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी ग्राम सबलपुर पोस्ट बेनीपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को 01 अदद ईसीजी मशीन, 02 अदद बाईपैप मशीन व 05 अदद इन्फ्यूजन मशीन व अभियुक्त डा अरुण कुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी देवकली थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर को 02 अदद बाईपैप मशीन व 03 अदद इन्फ्यूजन मशीन को चोरी कर बेचा था ये सभी लोग जानते थे कि सभी मशीने चोरी की है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर रमाकान्त दुबे,उ0नि0 श्री नीरज कुमार ओझा चौकी प्रभारी महमूरगंज,उ0नि0 रोहित दुबे,का0 अवनीश यादव,का0 महेश सरोज,का0 प्रेमचन्द दुबे,का0 विपिन यादव थाना भेलूपुर वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News