विवेक राय की खास रिपोर्ट
गरीब एवम् असहाय ,विकलांग लोगों को कंबल वितरण किया
चौबेपुर/ वाराणसी : स्थानीय क्षेत्र के ग्राम कमौली के राधिका देवी शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि जितेंद्र यादव ( वरिष्ठ सपा नेता) अवनीश यादव उर्फ सत्या रहें एवम विशिष्ट अतिथि पप्पू यादव ( पूर्व जिला पंचायत सदस्य) रहे कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण कर किया गया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत लोकगीत आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरीब असहाय व विकलांग महिलाओं लगभग 50 लोगों को मुख्य अतिथि के हाथों द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम भी कराया गया मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मैनेजर सोमनाथ यादव चेयरमैन विकास यादव धर्मेंद्र यादव अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे l