UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोलापुर क्षेत्र में शहीद स्मारक का राज्यमंत्री अनिल राजभर ने किया उद्घघाटन

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

शहीद के नाम पर बनेगा पार्क- अनिल राजभर

चोलापुर- चोलापुर क्षेत्र के सरैया न. 01 गांव में अपने विधानसभा में मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को अमर शहीद स्मारक विजय प्रसाद गौड़ का उद्धघाटन करते हुये माल्यार्पण कर नमन किया। जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2014 में बर्फ के स्खलन में जम्मू-कश्मीर  तैनात सिपाही विजय प्रसाद की मौत हो गई थी। जिनके याद में सरकार ने जिला पंचायत कोष से करीब आठ लाख से शहीद स्मारक का निर्माण उनके घर के समीप निर्माण कराया। उक्त शहीद स्मारक के उद्धघाटन राज्य मंत्री अनिल राजभर साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या जिला पंचायत सदस्य वन्दना भारती पहुंचे थे जहा पर उद्धघाटन और माल्यार्पण करने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमे पूर्व सैनिकों रामदयाल यादव, सुनील जयसवाल, राजेश यादव, संतोष यादव, पंधारी यादव, घनश्याम यादव, छोटेलाल यादव के साथ ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य हेमंत, विनोद, गुलाब प्रसाद, कृष्ण कुमार, सुरेश, शिवप्रसाद उपस्थित रहे।  सभा में राज्य मंत्री द्वारा उद्धघोषणा की गई कि प्रतिवर्ष भव्य तरीके से शहीद स्मारक पर कार्यक्रम किया जायेगा। वही मौके पर राज्यमंत्री ने घोषणा करते हुये कहा कि पूर्व सैनिक के नाम से इस गांव में एक पार्क का भी निर्माण कराया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन लोक गीत गायक दीपक सिंह ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News