UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गांव से शहर काम करने गए दो युवको के ऊपर दीवार गिरने से एक युवक की मृत्यु एक युवक गंभीर रूप से घायल

Updated on: 13 June, 2026

अतुल सोनी की खास रिपोर्ट

गांव से शहर काम करने गए दो युवको के ऊपर दीवार गिरने से एक युवक की मृत्यु एक युवक गंभीर रूप से घायलचोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत भोपापुर गांव निवासी दो युवक के ऊपर वाराणसी के रथयात्रा चौराहे के पास एक अपार्टमेंट में काम करने के दौरान ऊपर दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के भोपापुर निवासी दो युवक सूरज पटेल पुत्र सुरेंद्र पटेल व नागेंद्र पटेल पुत्र सरखु पटेल गांव से शहर में रथयात्रा चौराहे के पास एक अपार्टमेंट में गड्ढे खुदाई का काम करने के लिए गए थे जहां पर गड्ढे खुदाई के दौरान बगल में बने दीवाल अचानक से उनके ऊपर गिरने से चोलापुर थाना क्षेत्र के भोपापुर निवासी सूरज पटेल पुत्र सुरेंद्र पटेल उम्र लगभग 18 वर्ष की दीवाल में दबने से मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उनके साथ काम कर रहे नागेंद्र पटेल पुत्र सरखु पटेल निवासी भोपापुर उम्र लगभग 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में पास के चिकित्सालय पर भी जाया गया जहां पर उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा लाश को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News