अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर।* अमरीपुर वाया रामेश्वर शिव सेतु मार्ग काफी जर्जर हो गया था। राहगीरों को आने-जाने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।बताया जाता है कि उक्त मार्ग पुरानी पंचकोशी मार्ग से जाना जाता है। इस मार्ग से कई गांव के लोग जुड़े हुए हैं।इधर तीन-चार वर्षों में मार्ग इतना जर्जर हो गया था कि लोगों को आना जाना दुभर हो गया था। प्रधान जगापट्टी घनश्याम यादव ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क कर जनहित में उक्त मार्ग को बनवाने के लिए प्रयास किया। रामेश्वर शिव सेतु पुल से परसीपुर,जगापट्टी,पेडुका होते हुए पतेरवा तक साढ़े तीन किलोमीटर जर्जर पुरानी पंचक्रोशी मार्ग के नाम से प्रख्यात अतिमहत्वपूर्ण मार्ग पर पिच का कार्य चालू होने से सैकडों गांवों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।इस निर्माण की खास बात यह है कि जहां पर पानी लगता है वहां पर सड़क आरसीसी होगी। शेष सड़क तारकोल से पिच होगा।प्रधान बताया कि ग्राम पंचायत में अति महत्वपूर्ण तीन अन्य चकरोड (खड़ंजा)पिच मार्ग से जुड़ेंगे।