अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। सनातन धर्म सदैव सेवा भावना के साथ किये गए कार्यो की सराहना की है जिसे लेकर आज भी जीवंत है। ऐसे में गरीबों,असहायों की सेवा भगवान की सेवा के बराबर होती है।ग्रामीण जीवन मे किफायती और सम सामयिक सेवा करने वाला पुण्य का भागी बनता है। उक्त बातें रामेश्वर में दीपावली के अवसर पर 'कोतवाल कलेक्शन सेंटर,करौली डायग्नोस्टिक्स' के उद्घाटन अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा ने व्यक्त की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान बयोबृद्ध प्रेमनारायण सिंह ने कहा कि जीवन अमूल्य है। पनप रही तरह -तरह की बीमारियों से बचाव करने के लिए उत्तम जांच का होना जरूरी है ऐसे में यह कलेक्शन सेंटर काफी किफायती होगा।अन्य वक्ताओं में डॉ0 आर0 के0 सिंह,डॉ0 जी0 पी यादव,डॉ0ए0 के0 त्रिपाठी,डॉ0 रामप्रसाद,विवेक राय,सुनील कुमार ने गांव में उच्चकोटि के करौली सेंटर खुलने से लोगों को किफायती सुविधा होगी। क्षेत्र के 22 लोगों का निःशुल्क सुगर जांच किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व सैनिक रवि पांडेय,के0एल0 पथिक,प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव,पूर्व प्रधान रामगोपाल चौरसिया,पूर्व शिक्षक महानन्द सिंह,रामजी तिवारी,प्रमोद त्रिपाठी,प्रधानाचार्य मन्नू लाल गुप्ता,नागेंद्र यादव,बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक चंद्रशेखर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी दिनों में निःशुल्क कैम्प लगाए जाएंगे। ग्रामीणों को किफायती सेवा स्व0 कोतवाल सिंह के स्मृति में नियमित चलता रहेगा। सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।