विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी: एस राजलिंगम वाराणसी के नए जिलाधिकारी
होंगे। यूपी में हुए 6 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद
ये साफ हुआ कि कुशीनगर के डीएम रहे एस राज लिंगम
को वाराणसी के चार्ज दिया गया है। बता दे कि वाराणसी के
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को हाल में ही वाराणसी
मण्डल का कमिश्नर बनाया गया था जिसके बाद से
कमिश्नर और डीएम दोनो का पद कौशल राज के पास था
लेकिन अब शासन स्तर से नए जिलाधिकारी की नियुक्ति हो
गई है।एस राज लिंगम के अलावा दीपा रंजन को बांदा का डीएम,रमेश रंजन को कुशीनगर का डीएम,मनोज कुमार को
बदायूं डीएम,अर्चना वर्मा को हाथरस का डीएम बनाया गया
है।