संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24-04- 2023 को थाना सिंधौरा, पुलिस ने मु0अ0सं0 0052/23 धारा 323,504, 506,324,326 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त भोतू पटेल पुत्र स्व0 रामचन्द्र पटेल को मुखविर की सूचना पर घोघरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 मो0 परवेज,का0 विशाल कुमार थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी कमिश्नरेट मौजूद रहे ।सिंधौरा पुलिस ने मार पीट के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*