UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सहायक पुलिस आयुक्त ने रामेश्वर चौकी में ली शिवरात्री मेले कीतैयारी बैठक।*

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर।* रामेश्वर पंचक्रोशी तीर्थ धाम में 18 फरवरी को लगने वाले विशाल शिवरात्री मेला के तैयारी के मद्देनजर रामेश्वर पुलिस चौकी प्रांगण में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अंजनी कुमार राय ने समीक्षा बैठक महंत,पुजारी,क्षेत्रीय प्रधानों,पत्रकारों व राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार संग लिया।जिसमें रामेश्वर महादेव मन्दिर,वरुणा घाट,पुराना पुल,सार्वजनिक स्थल,पार्किंग स्थल व् बैरियर स्थल का अवलोकन किया और समस्याओं पर सम्बंधित विभाग की सेवा तैनाती की जानकारी ली। मन्दिर के पुजारी पं0 अन्नू तिवारी ने मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ व् महिला -पुलिस की तैनाती सहित सुरक्षा पॉइंट की जानकारी दी।असंख्यात शिवलिंग मन्दिर पर वैरियर लगाकर सुरक्षा पर विशेष जानकारी।स्थानीयप्रधानों ,ग्रामीणों ,पत्रकारों व् व्यवसायियों ने बड़े वाहनों के चलने की पाबंदी,क्षेत्रीय व्यवसायियों को आने -जाने की सुविधा देने व पेयजल सुविधाओ की जानकारी दी।बैठक में प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार सुलखा वर्मा,एस ओ जंसा चन्द्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी रामेश्वर अभिषेक राय,उप निरीक्षक बनारसी यादव,उप0 निरी0 फैयाज अहमद,पुजारी अन्नू तिवारी, प्रधान घनश्याम सिंह यादव, प्रधान गण बृजेश,सन्तोष कुमार,रामप्रसाद,राजन कुमार ,पूर्व प्रधान अनिल पटेल,व्यापार मंडल अध्यक्ष हिमांचल सिंह,त्रिभुवन मौर्य,अब्दुल कादिर,रमेश कुमार व क्षेत्रीय पत्रकार के0 एल0 पथिक,प्रकाश वर्मा,देवेंद्र पटेल,अशोक सिंह, mसीताराम मौर्य उपस्थित रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News