अतुल राय की खास रिपोर्ट
गांधी जयंती पर युवक मंगल दल ने दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प
वाराणसी। हरहुआ विकासखंड के उदयपुर पंचायत भवन में दो अक्टूबर गांधी जयंती को युवक मंगल दल उदयपुर के सदस्यों ने राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर और दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने नशा मुक्ति के लिए लोगों को संकल्प दिलाया और कहा कि महात्मा गांधी जयंती पर एक अच्छा कार्य किया जाए नशा देश को खोखला कर रहा है इसके खिलाफ लड़ाई युवाओं को लड़ना होगा।कार्यक्रम में लोगों को इम्यूनिटी बूस्टर के लिए डाबर गिलोय तुलसी नीम का जूस वितरण किया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे,ग्राम पंचायत सदस्य रामचरण गोड,मग्गू,अजीत कुमार,रविंद्र कुमार, चंदन प्रजापति,अनिल विश्वकर्मा,महेंद्र,बाबूराम सहित अन्य लोग,मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुद्धू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीमती बीना सोनकर मौजूद रहे।