देवेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट
वाराणसी!पुलिस ने सोमवार को बताया कि चौक क्षेत्र स्थित एक ज्वेलर्स के यहां काम करने वाला दिल्ली निवासी कारीगर अनिल कुमार दुकान से 35 लाख का कच्चा सोना लेकर भाग गया था।फरारी के बाद वह आगरा, देहरादून और दिल्ली में स्थान बदल-बदल कर छिपकर रह रहा था। हालांकि, सर्विलांस/ क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार उसे खोज निकाला। क्राइम ब्रांच और थाना चौक की पुलिस टीम ने लोनी बॉर्डर गाजियाबाद से उसे गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने 752 ग्राम सोना बरामद कर 100% माल की बरामदगी कर ली है। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने गिरफ्तार व सहयोग करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।