विनोद यती की खास रिपोर्ट
शादी में आना है पर्यावरण भी बचाना है।
शादी की कार्ड देख लोग हो रहे खुश।
वाराणसी।तेजी से बढ़ रही आबादी के साथ पर्यावरण प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रही है।वही लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए नुकड़ नाटक,रैली, प्रदर्शनी सहित अन्य विधि से लोगो को जागरूक किया जाता रहा है।अब बरेमा गांव के पर्यावरण प्रहरी रंजीत तिवारी ने अपनी बहन अंतिमा तिवारी की शादी के कार्ड को एक आधार बना कर लोगो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहद ' एक कदम स्वच्छता की ओर ' के अंतर्गत लोगो को अपने आस- पास स्वच्छता रखने की अपील शादी के कार्ड ले माध्यम से कर रहे हैं।
भाई के पर्यावरण संरक्षण अभियान में बहन देती रही है साथ
2014 से ही पौधरोपण और उसका संरक्षण करने का कार्य रंजीत तिवारी कर रहे हैं।इस कार्य में बहन अंतिमा तिवारी भी अपने भाई का साथ देती आ रही हैं। अंतिमा ने बताया भाई के इस कार्य में शुरुवाती दौर में लोगो ने आलोचना किये लेकिन अब भाई के तारीफ से मन बहुत खुश होता है।
शादी में नही होगा प्लास्टिक का प्रयोग
25 नवंबर को होने जा रहे वैवाहिक कार्यक्रम में सिंगल युज प्लास्टिक का प्रयोग नही किया जायेगा साथ ही पटाखों और ध्वनि विस्तारक यंत्र का भी प्रयोग कम किया जायेगा। द्वार व मंडप में शिरकत करते ही पर्यावरण संरक्षण का वारावरण दिखेगा। अब शादी कार्ड इस तरह के राष्ट्रीय सन्देश देने का माध्यम भी बनेगा यह पहल अब तक कई समाजसेवी जनों ने की है