संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विकास सिंह
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा | जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 24.03.2023 को समय 17.45 बजे अभियुक्त राजेश राजभर पुत्र श्यामलाल राजभर निवासी वार्ड नं0 10 सुभाषनगर थाना रोहनिया वाराणसी को करिमुल्ला चौराहे पर सूईचक खिड़की की ओर जाने वाले मार्ग से कुल 1.150 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया में मु0अ0सं0-89/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रणजीत कुमरा श्रीवास्तव,का0 अजय गुप्ता थाना रोहनिया कमि० वाराणसी शामिल रहे।